दिनांक 24.09.2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस के अवसर पर एस.एस.एल.एन.टी महिला महाविद्यालय, धनबाद के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया !
कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्या डॉ. शर्मीला रानी ने छात्राओं को NSS के महत्त्व को समझाते हुए NSS का विद्यार्थी जीवन में क्या भूमिका है इस प्रकाश डाला NSS व्यक्तित्व विकास, चारित्रिक विकास के लिए क्या महत्त्व रखता है इस पर भी चर्चा उन्होंने की प्राचार्या ने छात्राओं को NSS में योगदान के क्या-क्या पैमाने है इससे अवगत कराया साथ ही महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गावों में NSS वोलेंटियर की भागीदारी पर जोर दिया !
उन्होंने वोलेंटियरों को बताया कि ग्रामीण समस्याओं को जाने एवं उन समस्याओं को दूर करने में सरकारी योजनाओं की पहल कराएँ कार्यक्रम में MY BHARAT PORTAL पर युवा महोत्सव 2027 हेतु छात्राओं को QUIZ में सहभागी कराया गया तत्पश्चात NSS गीत एवं NSS ताली से कार्यक्रम का अंत हुआ !
क्रायक्रम का संचालन NSS Unit I समन्वयक डॉ. मोनालिसा साहा एवं NSS Unit II समन्वयक श्रीमती निरजा अंजेला खाखा द्वारा हुआ | कार्यक्रम में मंच संचालन NSS वोलेंटियर उत्कर्षा चौधरी ने किया !
