एस.एस.एल.एन.टी. महिला महाविद्यालय में ‘स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर 5.0’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम !

एस.एस.एल.एन.टी. महिला महाविद्यालय के बी.एड. विभाग द्वारा स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर (SSSS) 5.0 अभियान के अंतर्गत छात्राओं में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा जल एवं समुद्री संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन प्राचार्या डा.शर्मिला रानी के निर्देशन में किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बी.एड.सेमेस्टर-II एवं सेमेस्टर-IV की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की गई। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को प्लास्टिक प्रदूषण, जल प्रदूषण, समुद्री कचरे तथा पर्यावरण पर उसके दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गई।

शिक्षिका नूतन कुमारी ने स्वच्छ परिवेश बनाए रखने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संदेश दिया । छात्राओं ने पोस्टर/स्लोगन एवं अन्य जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रयास किया।

बी.एड. विभाग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरणीय चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वच्छता के प्रति जागरूकता तथा सतत विकास की भावना विकसित करना था। सेमेस्टर-II एवं सेमेस्टर-IV की छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी कर अभियान के उद्देश्यों को सफल बनाने में योगदान दिया।इस अवसर पर विभागाध्यक्ष सुजाता मिश्रा, सभी शिक्षिकाएँ एवं छात्राएं उपस्थित थी।

Categories: