उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आज दिनांक 6.11.2026 को एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय, धनबाद के एनएसएस इकाई द्वारा एचआईवी/एड्स से बचाव एवं नियंत्रण हेतु युवा छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से महाविद्यालय के सभागार में छात्राओं के लिए भाषण, स्लोगन एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !
प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी के निर्देशानुसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में जज के रूप में डॉ. सुनीता हेंब्रम एवं डॉ. प्रिया मधुलिका एक्का उपस्थित थी| छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया| भाषण में स्नेहा रॉय को प्रथम स्थान एवं पूनम कुमारी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, स्लोगन में प्रीति कुमारी विजेता रही और कविता में मधु कुमारी विजेता रही| कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन भी किया गया !
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस इकाई – I समन्वयक डॉ.मोनालिसा साहा एवं एनएसएस इकाई -2 समन्वयक निरजा अंजेला खाखा ने किया| कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी, उन्होंने जानकारी का लाभ उठाया !
