आज दिनांक 21.07.26 को एस.एस.एल.एन.टी. महिला महाविद्यालय मे बी.एड. विभाग द्वारा रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में राखी निर्माण प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या के कुशल मार्गदर्शन एवं संरक्षण में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना, रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना तथा पर्यावरण-अनुकूल एवं आकर्षक राखियों के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला एवं सृजनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर प्राचार्या ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, सृजनात्मक सोच तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


