एस.एस.एल.एन.टी.महिला महाविद्यालय, धनबाद के उन्नत भारत अभियान टीम की ओर से दिनांक 18/07/2026 को धनबाद , बलियापुर प्रखंड के चॉंदकुईयाॅं गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम हेतु उन्नत भारत अभियान (यूबीए) की समन्वयक निरजा अंजेला खाखा एवं छात्राएं रिया गुप्ता,रिया बाउरी ,खुशी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, प्रतिमा कुमारी द्वारा सर्वप्रथम गांव की मुखिया श्रीमती लक्ष्मी सिंह, ग्रामीण सहकारिता विभाग के अध्यक्ष मनोज सिंह, जयप्रकाश सिंह एवं गांव के अन्य जनों से चाॅंदकुईयाॅं पंचायत सचिवालय में भेंट किया गया। मुखिया जी ने गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम पर अपनी सहमति एवं खुशी दर्शायी।
कुछ पौधे सचिवालय प्रांगण में लगाये गये एवं कुछ पौधे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुखिया जी की अनुमति से गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चाॅंदकुईयाॅं के प्रांगण में आम, जामुन, नींबू,लींचीं, अमरुद, आंवला, एवं अन्य पौधों का रोपण किया गया। भेंट के दौरान मुखिया जी एवं अन्य ग्रामीणों ने उन्नत भारत अभियान से कई अपेक्षाएं दर्शायी तथा शिक्षकों एवं छात्राओं को अन्य जागरूकता कार्यक्रम के लिए आमंत्रित भी किया।




