आज दिनांक 21.7.2026 को एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय के NSS Unit – 1 के द्वारा ग्राम पंचायत धोखरा को गोद लिया गया| मुखिया उषा देवी ने गांव को गोद लेने के लिए कॉलेज के प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी एवं NSS प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. मोनालिसा साहा को धन्यवाद दिया।
और साथ ही अपना सहयोग देने की भी बात कही| धोखरा गाँव में छात्राओं के द्वारा बनाया गया सीड बॉल बाँटा गया तथा वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी हुआ जिसमें आम, नीम, बबूल, पपीता, लिच्ची, कटहल आदि भारी संख्या में वृक्षारोपण किया गया ।
कार्यक्रम में रिया ठाकुर, रेशमी कुमारी, उत्कर्षा चौधरी, रोहिणी कुमारी आदि छात्राएँ उपस्थित थी।




