आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को एस.एस.एल.एन.टी. महिला महाविद्यालय, धनबाद के लक्ष्मी नारायण सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर प्राचार्या डॉ शर्मिला रानी के निर्देशन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई तत्पश्चात राष्ट्रीय गीत गाया गया। उसके बाद संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा गया।
इस अवसर पर प्राचार्या डॉ शर्मिला रानी ने संविधान के मूल आदर्शों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका की कार्यप्रणाली को बताते हुए अधिकार और कर्तव्यों के बारे में अवगत किया। उन्होंने कहा
संविधान दिवस हमें अपने संविधान के प्रति सम्मान प्रकट करने तथा राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर इंचार्ज बिमल मिंज सर ने संविधान के प्रति निष्ठा रखने की बात कही और धन्यवाद ज्ञापन दिया। मंच संचालन प्रतिभा और शबीना ने किया।
इस अवसर पर सभी शिक्षिकाएं एवं छात्राएँ उपस्थित थी।
