आज दिनांक 26/11/2026 को एस एस एल एन टी महिला महाविद्यालय धनबाद के NSS इकाई द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें बहुतयात संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और नशा के खिलाफ पोस्टर के जरिए जागरूकता दिखाई।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्राचार्या डॉ शर्मिला रानी ने छात्राओं के हुनर की सराहना की और नशे के खिलाफ अपनी बात रखी।
प्रतियोगिता में जज के रूप में डॉ. कविता धिरे ,सहायक प्राध्यापिका इंदु लालिमा भुईंया, डॉ . आकांक्षा शर्मा उपस्थित थीं।कार्यक्रम का संचालन NSS यूनिट -1 समन्वयक डॉ मोनालिसा साहा एवं NSS यूनिट – 2 समन्वयक निरजा अंजेला खाखा ने किया।
