श्री श्री लक्ष्मी नारायण महिला महाविद्यालय में बिनोद बिहारी महतो एवं राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई !

आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को श्री श्री लक्ष्मी नारायण महिला महाविद्यालय में हर्षोल्लास से महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता बिनोद बिहारी महतो और राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।महाविद्यालय के प्रोफेसर इंचार्ज बिमल मिंज सर ने कहा कि- बिनोद बाबू का “पढ़ो और लड़ो” का नारा सामाजिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से अत्यंत सशक्त व प्रेरणादायक है।

यह नारा विशेष रूप से शिक्षा के माध्यम से सामाजिक न्याय और अधिकारों के लिए संघर्ष का प्रतीक है। वहीं, रामधारी सिंह दिनकर, जिन्होंने अपने ओजस्वी काव्य से भारतीय जनमानस को जागृत किया, आज भी युवाओं के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना भरता हैं।तत्पश्चात प्रोफेसर धीरज ने दोनों महापुरूषों के योगदान को बताया एवं महाकवि दिनकर के साहित्य को पढने के लिए प्रेरित किया। डा. शान्ता बड़ाईक ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए।

मंच संचालन स्वीटी एवं स्नेहा शाह ने किया।इस कार्यक्रम मे कई छात्राओं ने दोनों महापुरूषों पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत मे डा. आकांक्षा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।कार्यक्रम मे महाविद्यालय के प्रोफेसर इंचार्ज बिमल मिंज, सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, गैर शिक्षण कर्मचारी और छात्राएँ उपस्थित थी।

Categories: