धनबाद, 11 अगस्त 2026: एस.एस.एल.एन.टी. महिला महाविद्यालय, धनबाद में आज “नशा मुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन” के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारी संस्था के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल व्यसन के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं व्यसन मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रतिनिधियों ने छात्राओं को डिजिटल व्यसन से होने वाले शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ मन के लिए ध्यान के महत्व को बताया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने सभागार में एकत्र होकर डिजिटल व्यसन मुक्ति की शपथ ली।कार्यक्रम मे प्रोफेसर इंचार्ज बिमल मिंज सर, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएँ उपस्थित थे।
