स्वच्छता के प्रति जागरूकता को लेकर SSLNT महिला महाविद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन !

आज दिनांक 12/08/2026 को एस.एस.एल.एन.टी.महिला महाविद्यालय,धनबाद के NSS ईकाई द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा -2026 कार्यक्रम के तहत प्राचार्या डॉ.शर्मिला रानी के मार्गदर्शन में भाषण एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में पैनल ऑफ जज में प्रो.इंचार्ज -1 श्री बिमल मिंज,बर्सर डॉ.सुमिता तिवारी, सहायक प्रोफेसर इन्दु लालिमा, सहायक प्रोफेसर बिनिता सोरेंग शामिल थे।

कार्यक्रम में छात्राओं ने भाषण एवं स्वरचित कविताओं के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। इन दोनों कार्यक्रम में निर्णायक मंडली द्वारा दिये गये निर्णय के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन NSS ईकाई -1 समन्वयक डॉ . मोनालिसा साहा एवं NSS ईकाई -2 समन्वयक निरजा अंजेला खाखा द्वारा किया गया।

Categories: