SSLNT महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को SIR और पंजीकरण प्रक्रिया की दी जानकारी !

आज दिनांक 10/08/2026 को एस.एस.एल.एन.टी.महिला महाविद्यालय में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न’ (SIR) जागरूकता के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम और विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मकसद छात्राओं खासकर युवा और पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं को चुनावी भागीदारी और मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया के महत्व के बारे में जागरूक करना था।

इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए, हेल्प डेस्क मैनेजर सुश्री सुनीता मिश्रा ने कॉलेज की छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने ECINET ऐप, नए मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया और मतदाता सूची में नाम अपडेट करने या जुड़वाने के लिए विभिन्न जरुरी फॉर्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस कार्यक्रम ने युवा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि छात्राएं अपने मताधिकारों का सही इस्तेमाल कर सकें। इस कार्यक्रम में प्रो.इंचार्ज -1 बिमल मिंज एवं ELC नोडल आफिसर बिनिता सोरेंग मौजूद थे।

Categories: