युवाओं में नशा के बढ़ते दुष्प्रभाव को रोकने के लिए जिला समाज कल्याण विभाग धनबाद द्वारा दिनांक 28.3 .2006 को प्रातः 6:00 बजे से एस एस एल एन टी महिला महाविद्यालय धनबाद से विशेष प्रमंडल धनबाद के मध्य “हैप्पी स्ट्रीट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ अलग-अलग खेल के मनोरंजन के कार्यक्रमों में एस एस एल एन टी महिला महाविद्यालय धनबाद की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा इसका जमकर आनंद उठाया। इस कार्यक्रम में विभिन्न तरह के खाने पीने के स्टॅल में स्वाद का भी छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने लुत्फ उठाया ।
छात्राओं में डेजी पॉल को फेस पेंटिंग में प्रथम पुरस्कार क्विज में प्रिया गिरि एवं गायत्री प्रभाकर को पुरस्कार मिला तथा कैनवस पेंटिंग में दुर्गा कुमारी को प्रथम पुरस्कार मिला। एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय धनबाद से छात्राओं का नेतृत्व B.Ed. विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. कल्याणी कुमारी डॉ. नूतन कुमारी तथा शिल्पी ने किया।








