एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय के लक्ष्मी नारायण सभागार में आई.आई. टी. (बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय) एवं माइण्डशेयर द्वारा TICE प्रोजेक्ट के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (झारखंड सरकार) के सहयोग से डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया I
जिसमें करीब 50 छात्राओं को विशेषज्ञों द्वारा स्टार्टअप शुरू करने के उपाय और स्टार्टअप इंडिया का लाभ लेने के लिए विभिन्न रजिस्ट्रेशन के साथ ही राष्ट्रीय करियर योजना (एनसीएस) कार्ड, गुरुजी डिजिटल कार्ड, पैन कार्ड बनाने और स्टार्टअप व उद्यम रजिस्ट्रेशन करने का 1 घंटे का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ शर्मिला रानी तथा प्रोफेसर इंचार्ज श्री बिमल मिंज ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।
