एस.एस.एल.एन.टी महाविद्यालय में विश्व वन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित !

आज दिनांक 24.3.2026 को एस.एस.एल.एन.टी महिला महाविद्यालय में विश्व वन दिवस मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि एवं वक्ता श्री विकास पालीवाल डी.एफ.ओ धनबाद थे| कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी के द्वारा किया गया I

तत्पश्चात डी.एफ.ओ, धनबाद श्री विकास पालीवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जंगल और उसके महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने वाइल्ड लाइफ के बारे में भी विस्तृत चर्चा की, उन्होंने यह भी कहा कि यह महाविद्यालय में यदि प्रत्येक छात्राएं पांच पौधे का अंकुर तैयार करते हैं और उसे लगाते हैं तो महाविद्यालय में छात्राओं की संख्या से 5 गुना ज्यादा पौधा लगाया जा सकता है और इस प्रकार हम पर्यावरण को संरक्षित कर सकते हैं ।

कार्यक्रम का संचालन वनस्पति विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मोनालिसा साहा के द्वारा किया गया, प्रो०-इन-चार्ज- 1 श्री बिमल मिंज ने धन्यवाद ज्ञापन किया इस कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया I

Categories: