श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय, धनबाद के बी.एड विभाग की छात्राओं ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया है।
इस वर्ष आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)में विभाग के सेमेस्टर IV (पास आउट) की 20, सेमेस्टर III की 30 और सेमेस्टर I की 5 छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है।
कॉलेज की प्राचार्या एवं बी.एड विभाग के शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्राओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
सफल छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, अभिभावकों और संस्थान के सकारात्मक शैक्षणिक माहौल को दिया है।
