एस.एस.एल.एन.टी. महिला महाविद्यालय में NSS इकाई द्वारा नशा मुक्त युवा अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित !

आज दिनांक 27/11/2026 को एस .एस. एल .एन .टी .महिला महाविद्यालय धनबाद के NSS ईकाई द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बहुतयात संख्या में शिक्षक एवं छात्राओं ने अपनी सहभागिता दिखाई।

प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी ने वृक्षारोपण के माध्यम से छात्राओं को सन्देश दिया कि आज के युवाओं को नशे से दूर रह के वृक्ष की भांति फलदायी होना है। छात्राओं ने भी प्रण लिया कि नशे की किसी भी चीज से वे दूर रहेंगी ।कार्यक्रम का संचालन NSS यूनिट -1 समन्वयक डॉ. मोनालिसा साहा एवं NSS यूनिट -2 समन्वयक निरजा अंजेला खाखा ने किया।

Categories: