एस.एस.एल.एन.टी. महिला महाविद्यालय में साइबर सिक्योरिटी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित !

21 अगस्त 2026 को एस.एस.एल.एन.टी. महिला महाविद्यालय के सभागार में प्राचार्या डा. शर्मिला रानी के निर्देशन में धनबाद जिला प्रशासन के द्वारा साइबर सिक्योरिटी जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा, जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार तथा ऑनलाइन खतरों से बचाव के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में डी.एस.पी.
साइबर थाना सर ने कहा कि
2026 के बदलते साइबर खतरे को समझना। सामान्य वित्तीय और सोशल मीडिया घोटालों की पहचान करना। तकनीकी बचाव और रोकथाम के उपाय सीखना।
आधिकारिक सरकारी रिपोर्टिंग माध्यमों की जानकारी रखना।
धोखाधड़ी के बाद “Golden Hour” प्रतिक्रिया प्रक्रिया को समझना आज के समय मे बहुत जरूरी हो गया है। तत्पश्चात एस.डी.पी.ओ. सिन्दरी ने साइबर ठगी के उदाहरण देकर सभी को जागरूक किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर इंचार्ज बिमल मिंज सर, शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम ने सभी को सुरक्षित डिजिटल वातावरण के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित किया।

Categories: