एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में ‘खेलो इंडिया संवाद’ की तैयारियां पूरी !

आज दिनांक 25.8.2026 को एस.एस.एल.एन.टी महिला महाविद्यालय, धनबाद में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी युवा कनेक्ट कार्यक्रम खेलो इंडिया संवाद के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का लाइव वर्चुअल संबोधन एवं दो तरफ संवाद का आयोजन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है ।

तैयारी के क्रम में डिजिटल बोर्ड का सफल टेस्टिंग हुआ तथा छात्राओं द्वारा कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया तैयारी के क्रम में प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी, प्रो०-इन-चार्ज- 01 श्री विमल मिंज, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के डॉ. मुकुंद रविदास, My Bharat के द्य्पुटी डायरेक्टर सूर्यकांत कुमार, एन.एस.एस यूनिट-1 प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. मोनालिसा साहा, एन.एस.एस यूनिट- 2 प्रोग्राम ऑफिसर नीरजा एंजेला खाखा तथा NIC टीम के सुनील कुमार की मौजूदगी में कार्यक्रम की तैयारी पूरी हुई ।

Categories: