स्वच्छता का संदेश लेकर छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में उत्साह !

एस.एस.एल.एन.टी.महिला महाविद्यालय, धनबाद के NSS ईकाई द्वारा प्राचार्या डॉ.शर्मिला रानी के दिशा-निर्देश में स्वच्छता पखवाड़ा -2026 के तहत दिनांक 07/08/2026, शुक्रवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में छात्राओं की उत्साहपूर्वक भागीदारी रही। उन्होंनें विषय संदर्भित पोस्टर बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके साथ ही उन्होंनें पोस्टर में निहित विचारों को भी साझा किया। महाविद्यालय के द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Categories: