तक स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत आज दिनांक 06/08/2026 को एस.एस.एल.एन.टी.महिला महाविद्यालय के NSS Unit 1&2 द्वारा स्वच्छता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्या सहित शिक्षक -शिक्षिकाएं तथा छात्राओं ने शपथ ग्रहण किया। जिसमें छात्राओं ने हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के लिए संकल्प लिया साथ ही गंदगी न करने एवं किसी को गंदगी न करने देने का भी प्रण लिया।हरेक छात्राओं ने यह भी प्रण लिया कि वे अन्य 100 व्यक्तियों से भी स्वच्छता शपथ करायेंगी एवं देश के स्वच्छ वातावरण में अपना योगदान देंगीं।
एस.एस.एल.एन.टी. महिला महाविद्यालय, धनबाद में शैक्षणिक सत्र 2026–30 में नामांकित नवप्रवेशी छात्राओं के लिए दिनांक 06 अगस्त 2026 को महाविद्यालय परिसर में परिचय सत्र (Induction Programme) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन, पाठ्यक्रम, शिक्षण व्यवस्था तथा संस्थान की कार्यप्रणाली से परिचित कराना था।
परिचय सत्र का आयोजन विषयवार निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार किया गया, जिसमें विज्ञान, वाणिज्य, राजनीति शास्त्र, इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी तथा कला संकाय के अन्य विषयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी ने नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें उच्च शिक्षा के महत्व, अनुशासित छात्र जीवन, नियमित कक्षा उपस्थिति तथा नैतिक मूल्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
प्रोफेसर इंचार्ज बिमल मिंज ने छात्राओं से महाविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, एन.एस.एस., पुस्तकालय एवं अन्य गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
परिचय सत्र के दौरान विभिन्न विभागों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्राओं को अपने-अपने विषय के पाठ्यक्रम, अध्ययन पद्धति, आंतरिक मूल्यांकन, परीक्षा प्रणाली, पुस्तक सूची, अध्ययन सामग्री, करियर की संभावनाओं तथा Code of Conduct की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही महाविद्यालय की विभिन्न समितियों, छात्र सहायता सेवाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं से भी छात्राओं को अवगत कराया गया।
