एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में ‘हूल क्रांति’ पर प्रेरक व्याख्यान का आयोजन !

दिनांक 10 जुलाई 2026 को एस.एस.एल.एन.टी. महिला महाविद्यालय, धनबाद के लक्ष्मीनारायण सभागार में प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी के निर्देशन एवं संरक्षण में “हूल क्रान्ति” पर एक दिवसीय व्याख्यान का सफल आयोजन गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सर्वप्रथम प्राचार्या ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविधालय के कुलपति प्रोफेसर डा.राम कुमार सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि डॉ. विकास कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर एवं डी.एस.डब्ल्यू., विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग को पौधा एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. विकास कुमार ने संथाल हूल के इतिहास, सिद्धू-कान्हू, चाँद-भैरव फूलो-झानो और अन्य शहिदों के अद्वितीय बलिदान, आदिवासी स्वाभिमान तथा हूल आंदोलन की समकालीन प्रासंगिकता पर विस्तृत एवं प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समाज के योगदान से अवगत कराया। तत्पश्चात विश्वविधालय के कुलपति प्रोफेसर डा.राम कुमार सिंह ने छात्राओं को आलोचनात्मक चिन्तन पर बल देते हुए कहा कि शब्दों के सही अर्थ को समझना बहुत आवश्यक है और स्व अध्ययन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की समन्वयक डा. प्रिया मधुलिका एक्का ने मंच संचालन किया एवं डा.सुमिता तिवारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन द्वारा प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम के अंत मौन रखकर हूल क्रांति के शहीदों को श्रद्धांजली दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएँ एवं छात्राएँ उपस्थित थे।

Categories: