एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित !

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के रोकथाम एवं जागरूकता हेतु एस.एस.एल.एन.टी.महिला महाविद्यालय,धनबाद के NSS ईकाई की ओर से दिनांक 23/06/2026, मंगलवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी के साथ अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया। महाविद्यालय के द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा ।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.शर्मिला रानी के प्रोत्साहन से यह कार्यक्रम सफल रहा। कार्यक्रम के दौरान NSS Unit -2 समन्वयक निरजा अंजेला खाखा एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की भूमिका सराहनीय रही।

Categories: