महाविद्यालय में Social Awareness Module के अंतर्गत Semester–2 की छात्राओं हेतु दिनांक 26, 27 एवं 29 मई 2026 को प्रातः 10:30 बजे महाविद्यालय परिसर में विशेष गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट अकैडमी के अंतर्गत उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छात्राओं में सामाजिक जागरूकता, उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सहभागिता की भावना का विकास करना है।
कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के सभी विभागों की छात्राओं का पंजीयन निर्धारित समूहों एवं रोल नंबर के अनुसार सुनिश्चित किया गया। इस सत्र में कुल लगभग 1100 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के साथ-साथ आठ शिक्षकों द्वारा भी सरकार द्वारा निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन फीडबैक दर्ज कराया गया।
ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP–2020) के आलोक में सत्र 2025–29 हेतु विश्वविद्यालय द्वारा Social Awareness को एक स्वतंत्र पाठ्य-पत्र (Paper) के रूप में पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया गया है, जिससे विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्वों के प्रति संवेदनशीलता एवं जागरूकता विकसित हो सके। महाविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्राओं, शिक्षकों एवं आयोजन समिति के प्रति आभार प्रकट किया।
