सुरक्षित उत्पाद, संतुष्ट ग्राहक” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन !

दिनांक 16 मार्च 2026 को हमारे महाविद्यालय में विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर प्राचार्या महोदया डा.शर्मिला रानी के निर्देशन में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. पुष्पा कुमारी, डीएसडब्ल्यू, बीबीएमकेयू धनबाद उपस्थित थीं ।

कार्यक्रम का आयोजन दोपहर1:00 बजे महाविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई तत्पश्चात प्राचार्या महोदया डा.शर्मिला रानी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।

इसके पश्चात प्रोफेसर इंचार्ज वन बिमल मिंज सर ने इस वर्ष के उपभोक्ता अधिकार के थीम ” सुरक्षित उत्पाद संतुष्ट ग्राहक” की जानकारी दी। मुख्य अतिथि डॉ. पुष्पा कुमारी ने विद्यार्थियों को उपभोक्ता अधिकारों, कर्तव्यों तथा जागरूकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक उपभोक्ता को सुरक्षित वस्तु प्राप्त करने, सही जानकारी पाने, अपनी शिकायत दर्ज कराने और उचित मुआवजा पाने का अधिकार है।

अपने व्याख्यान में उन्होंने यह भी बताया कि बाजार में कई प्रकार के भ्रामक विज्ञापन और निम्न गुणवत्ता वाले उत्पाद भी उपलब्ध होते हैं। इसलिए उपभोक्ताओं को खरीदारी करते समय वस्तुओं की गुणवत्ता, मूल्य, निर्माण तिथि और समाप्ति तिथि अवश्य जांचनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी अपने प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. पुष्पा कुमारी ने सरल और स्पष्ट तरीके से उत्तर दिया। उनका व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। अंत में प्रोफेसर इंचार्ज वन बिमल मिंज सर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया और कार्यक्रम का समापन किया गया। इस प्रकार विश्व उपभोक्ता दिवस का यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Categories: