आज दिनांक 25/08/2026 मंगलवार को लर्नेट लर्निंग सेंटर तथा एस एस एल एन टी महिला महाविद्यालय धनबाद के मध्य एम् ओ यू पर हस्ताक्षर किए गए।
लर्नेट लर्निंग सेंटर द्वारा प्रोफेशनल कम्युनिकेशन, इंटरव्यू रेडिनेस, एआई, लाॅजिकल रिजनिंग, बेसिक आईटी तथा एप्टिट्यूड पर छात्राओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ शर्मिला रानी, प्रो इन-चार्ज बिमल मिंज तथा लर्नेट लर्निंग सेंटर की ओर से श्रेया बैनर्जी तथा रोहिन दत्ता उपस्थित थे।
