दिनांक 27/08/2026,धनबाद के एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय के सभागार में एन एस एस ईकाई के सहयोग से “खेलो इंडिया संवाद–खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के पंजीकरण एवं विकसित भारत युवा संवाद क्विज के बाद माय भारत स्वयंसेवकों ने विभिन्न विषयों की प्रस्तुति दी।
केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया जी के संबोधन के पश्चात माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लाइव माध्यम से युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने “जो खेले, वो खिले” का संदेश देते हुए खेलों को पदक से आगे बढ़कर व्यक्तित्व विकास, स्वस्थ जीवनशैली और राष्ट्र निर्माण का माध्यम बताया तथा 2036 ओलंपिक की तैयारियों और विभिन्न खेलों में युवाओं की बढ़ती भागीदारी पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री राज सिन्हा, प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी,BBMKU की डीएसडब्ल्यू पुष्पा कुमारी, महाविद्यालय के प्रोफेसर इंचार्ज -1श्री बिमल मिंज,एनएसएस समन्वयक डॉ. मुकुंद रविदास, डीआईओ सुनीता तुलसियान ,एन एस एस ईकाई -1 समन्वयक डॉ .मोनालिसा साहा,एन एस एस ईकाई -2 समन्वयक निरजा अंजेला खाखा, माय भारत के कार्यक्रम सहायक श्री सुभीष शाह,NIC टीम के सुनील कुमार सहित शिक्षक -शिक्षिकाएं एन एस एस वोलेंटियर रोहिणी मिश्रा,उत्कर्षा चौधरी एवं छात्राओं की उपस्थिति रही।
माननीय विधायक श्री राज सिन्हा ने विद्यार्थियों के खेल मैदान, सुविधाओं एवं अधोसंरचना से जुड़े प्रश्नों का उत्तर दिया तथा आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टर अलिशा तथा 38वें राष्ट्रीय खेलों की रजत पदक विजेता एथलीट तनु कुमारी ने विद्यार्थियों के साथ अपनी खेल यात्रा एवं संघर्ष साझा किए और प्रश्नोत्तर सत्र में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन विधायक श्री राज सिन्हा के नेतृत्व में शपथ ग्रहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।






