SSLNT महिला महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली तिरंगा रैली !

एस.एस.एल.एन.टी.महिला महाविद्यालय, धनबाद के NSS एवं NCC ईकाई द्वारा हर घर तिरंगा -2026 अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ.शर्मिला रानी की अगुवाई में तिरंगा रैली का शुभारंभ हुआ।

शिक्षक -शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने पोस्टर एवं तिरंगा के साथ देशभक्ति भावना से स्लोगन कहते हुए रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने तिरंगा के साथ सेल्फी लेते हुए भारत माता की जय-जयकार किया। रैली के उपरांत सभी लोगों ने महाविद्यालय के प्रवेशद्वार पर तिरंगा शपथ लिया। रैली के समापन के पश्चात वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। इसके बाद छात्राओं ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों की स्वतंत्रता में भागीदारी पर भाषण दिया।

तदुपरांत शिक्षक -शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का आयोजन NSS ईकाई -1 समन्वयक डॉ मोनालिसा साहा,NSS ईकाई -2 समन्वयक निरजा अंजेला खाखा एवं NCC समन्वयक बिनिता सोरेंग द्वारा किया गया।

Categories: