एस.एस.एल.एन.टी. महिला महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस !

आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को एस.एस.एल.एन.टी. महिला महाविद्यालय परिसर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

समारोह का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे से हुआ। प्राचार्या महोदया के 8:05 बजे आगमन के पश्चात प्रातः 8:15 बजे राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद प्राचार्या महोदया द्वारा प्रातः 8:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात 8:31 बजे राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा महाविद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।

समारोह के दौरान NCC कैडेट्स का निरीक्षण भी किया गया। इसके पश्चात प्राचार्या महोदया ने अपने संबोधन में इस स्वतंत्रता दिवस की थीम “150 वर्ष वंदे मातरम्” के बारे में बताया। इस वर्ष ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर इसे विशेष महत्व दिया गया है , सरकार द्वारा यह निश्चित किया गया है कि अब से प्रत्येक सरकारी समारोह में ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति राष्ट्रगान के साथ की जायेगी। प्राचार्या ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को बताया।

कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। समारोह के अंत में स्वच्छता पखवाङा के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों में जीती हुई छात्राओं को प्रमाणपत्र दिया गया तत्पश्चात अल्पाहार का वितरण हुआ। कार्यक्रम में सभी शिक्षक, शिक्षिकाएँ और छात्राएँ उपस्थित थी।

Categories: