SSLNT कॉलेज के बी.एड. विभाग में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन !

आज दिनांक 22.07.26 को एस.एस.एल.एन.टी. कॉलेज के बी.एड. विभाग, द्वारा ई.पी.सी. (Enhancing Professional Capacities) पाठ्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षुओं की रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति, सौंदर्यबोध, नवाचार, सहयोगात्मक कार्यशैली तथा व्यावसायिक दक्षताओं का विकास करना था। प्रतियोगिता में बी.एड. के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कल्पनाशीलता एवं कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष सुजाता मिश्रा तथा बी.एड. विभाग की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित थी।

Categories: