SSLNT कॉलेज में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन !

SSLNT College के B.Ed. Semester 2 एवं Semester 3 के विद्यार्थियों द्वारा 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं आभार की भावना व्यक्त करना तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच आत्मीय संबंध को मजबूत करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा उपस्थित शिक्षकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

समारोह में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, कविता, गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को उत्साह एवं आनंद से भर दिया।

इस अवसर पर प्राचार्य डा.शर्मिला रानी ने गुरू शिष्य परम्परा के महत्व को बताया।
उन्होंने कहा की शिक्षक व्यक्तित्व एवं भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला मार्गदर्शक होता है। बी.एड. विभाग की विभागाध्यक्ष सुजाता मिश्रा
ने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में प्रोफेसर इंचार्ज बिमल मिंज सर और विभाग की सभी शिक्षिकाएँ उपस्थित थी।

Categories: