पार्किंसन रोग की पहचान और उपचार पर एस.एस.एल.एन.टी. कॉलेज में विशेष व्याख्यान !

एस.एस.एल.एन.टी. महिला महाविद्यालय, धनबाद में 31 अगस्त को दोपहर 1 बजे पार्किंसन रोग विषय पर एक शैक्षणिक व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

व्याख्यान विशेषज्ञ डॉ. रोहित केशव एक अनुभवी न्यूरोलॉजिस्ट एवं मूवमेंट डिसऑर्डर्स स्पेशलिस्ट हैं । वे मणिपाल हॉस्पिटल, रांची (पूर्व में मेडिका हॉस्पिटल) में कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
वे झारखंड-बिहार में इस क्षेत्र के प्रथम प्रमाणित पार्किंसंस/मूवमेंट डिसऑर्डर्स विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं।

उन्होंने छात्राओं को विभिन्न प्रकार के मूवमेंट डिस्ऑर्डर के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार के मूवमेंट डिस्ऑर्डर और पार्किंसन रोग एक तंत्रिका तंत्र संबंधी विकार है, जिसमें रोगी को कंपकंपी, चलने-फिरने में कठिनाई तथा शरीर की गतिविधियों पर नियंत्रण में परेशानी हो सकती है।

डॉ. केशव ने रोग की प्रारंभिक पहचान और समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें इसके लक्षणों एवं उपचार के बारे में वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करना था। व्याख्यान अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा।

कार्यक्रम में सभी
शिक्षिकाएँ एवं छात्राएँ उपस्थित थी।

Categories: