एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित !

धनबाद, 8 अक्टूबर 2026 को एस. एस. एल.एन. टी. महिला महाविद्यालय के सभागार में प्राचार्या डा. शर्मिला रानी के मार्गदर्शन मे शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वित्तीय नियोजन, बचत, निवेश एवं म्यूचुअल फंड के संबंध में जागरूक करना तथा उन्हें दीर्घकालीन वित्तीय निर्णय लेने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम का आयोजन सी.आई. ई. एल. द्वारा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) एवं ए. एम. एफ.आई. के वित्तीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम के विशेषज्ञ श्री सत्यनारायण पाण्डे एवं एल आई सी के एरिया मेनेजर थे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर इंचार्ज बिमल मिंज सर की अध्यक्षता मे हुआ।

कार्यक्रम के दौरान म्यूचुअल फंड, निवेश के अवसर एवं जोखिम, वित्तीय लक्ष्यों के अनुरूप निवेश योजना तथा निवेश संबंधी सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें निवेश, म्यूचुअल फंड एवं वित्तीय नियोजन से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में वित्तीय जागरूकता विकसित करना और उन्हें अधिक सूचित एवं जिम्मेदार दीर्घकालीन वित्तीय निर्णय लेने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम मे महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Categories: