एस.एस.एल.एन.टी. महिला महाविद्यालय में भव्य दुर्गोत्सव सह गरबा कार्यक्रम का आयोजन !

एस. एस. एल. एन. टी. महिला महाविद्यालय परिसर में प्राचार्या डा. शर्मिला रानी के मार्गदर्शन मे दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:30 बजे से साइंस ब्लॉक के नए प्रकोष्ठ में दुर्गोत्सव सह गरबा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय परिवार में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता, आपसी सौहार्द तथा सामूहिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना था। दुर्गोत्सव की पारंपरिक गरिमा को बनाए रखते हुए कार्यक्रम में गरबा एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधान में गरबा नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव के वातावरण को जीवंत बना दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता, समृद्ध परंपरा एवं सामूहिकता की भावना का सुंदर प्रदर्शन हुआ।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Categories: