एस.एस.एल.एन.टी. में नए बी.एड. सत्र का शुभारंभ, नवागंतुक छात्राओं को मिला मार्गदर्शन !

आज दिनांक 07/10/2026 को एस.एस.एल.एन.टी. महिला महाविद्यालय, धनबाद के बी.एड. विभाग में प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी के मार्गदर्शन मे नए सत्र 2026-28 में नामांकन लेने वाली नवागंतुक छात्राओं के लिए परिचय सत्र का आयोजन किया गया।

नवागंतुक छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रो. इंचार्ज बिमल मिंज ने कहा कि अनुशासन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन से छात्राएँ अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर पाएँगी।

विभाग की विभागाध्यक्ष सुजाता मिश्रा ने बी.एड. विभाग के मिशन, लक्ष्य, सिलेबस तथा कक्षाओं के सफल संचालन के संबंध में जानकारी दी।

छात्राओं को संबोधित करते हुए विभाग की प्राध्यापिका नूतन कुमारी ने महाविद्यालय में निकट भविष्य में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा छात्राओं को उनमें बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी ने सभी छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए अनुशासन का पालन करने तथा बी.एड. पाठ्यक्रम को पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ पूरा करने की बात कही।

कार्यक्रम का संचालन बी.एड. सेमेस्टर-IV की छात्रा स्नेहा शाह ने किया। कार्यक्रम में बी.एड. विभाग की प्राध्यापिकाएँ प्रतिमा मिश्रा, डॉ. कल्याणी कुमारी, जोशी पूनम किंडो, शिल्पी तथा सभी छात्राएँ उपस्थित थीं।

Categories: