श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय में विश्व आदिवासी दिवस पर विशेष कार्यक्रम !

श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय, धनबाद में 08 अगस्त 2026 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्राचार्या डा.शर्मिला रानी के निर्देशन मे एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के सभी विभागों के संयुक्त तत्वावधान में प्रातः 11:00 बजे महाविद्यालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जनजातीय गौरव वर्ष 2026-27 के संदर्भ में किया गया।

इस अवसर पर इस वर्ष की केंद्रीय सरकार द्वारा निर्धारित विषय के अनुरूप आदिवासी स्वास्थ्य-सेवकों के सम्मान, पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों के आदर तथा आदिवासी नेतृत्व वाली सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त समर्थन देने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम मे छात्राओं द्वारा आदिवासी नृत्य-संगीत और सांस्कृति पर पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया।
प्राचार्य डा. शर्मिला रानी ने आदिवासी समुदायों की समृद्ध संस्कृति, भाषा, परंपराओं के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की बात कही। साथ ही आदिवासी धरोहर को संजोकर रखने की बात कही। कार्यक्रम मे मंच संचालन उत्कर्षा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बी.एड. विभाग की शिक्षिका जोशी पूनम किंडो ने किया।कार्यक्रम मे सभी शिक्षक, शिक्षिकाएँ एवं छात्राएँ उपस्थित थे।

Categories: