एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में तंबाकू निषेध कार्यशाला, छात्राओं को नशे से दूर रहने का संदेश !

एस.एस.एल.एन.टी महिला महाविद्यालय, धनबाद के एन एस एस इकाई द्वारा दिनांक 30 मार्च 2026 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर रवि रंजन झा हेड ऑफ़ द डिपार्टमेंट कम्युनिटी मेडिसिन उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्या डॉ .शर्मिला रानी ने मुख्य वक्ता का अभिनंदन किया।उन्होंने तंबाकू को मानव जीवन के लिए नुकसानदायक बताया साथ में छात्राओं को नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी ।

इसके उपरांत डॉ रवि रंजन झा ने अपने व्याख्यान में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और इससे तभी बचा जा सकता है जब हम खुद को इन नशीली तत्वों से दूर रखेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि गर्भवती महिलाओं के शिशुओं के लिए नशीले तत्व अत्यंत ही घातक हैं। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस इकाई 1 समन्वयक डॉ .मोनालिसा साहा एवं एनएसएस इकाई 2 समन्वयक निरजा अंजेला खाखा ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक – शिक्षिकाएं , शिक्षणेत्तर कर्मी एवं भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।

Categories: