वर्ल्ड अर्थ डे पर SSLNT कॉलेज धनबाद में जागरूकता संगोष्ठी, पर्यावरण संरक्षण पर जोर !

दिनांक 22 अप्रैल 2026, को एस एस एल एन टी महिला महाविद्यालय, धनबाद के सभागार में “वर्ल्ड अर्थ डे” के उपलक्ष्य में प्राचार्य डा. शर्मिला रानी के निर्देशन मे संगोष्ठी (सेमिनार) का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की एनएसएस इकाई एवं दैनिक जागरण के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं एवं शिक्षकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या के स्वागत भाषण से हुई। सेमिनार के मुख्य वक्ता बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविधालय, धनबाद के पूर्व डीएसडब्ल्यू एवं विभागाध्यक्ष (प्रोफेसर) डा.एस के सिन्हा थे, उन्होंने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ते खतरे तथा उनके समाधान पर विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने छात्राओं को वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए।

मंच संचालन दैनिक जागरण की ओर से राकेश मिश्रा जी ने किया।सेमिनार में महाविद्यालय के प्रोफेसर इंचार्ज बिमल मिंज सर , डा.सुमिता तिवारी, शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। अंत में डा. मोनालिसा साहा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया । यह सेमिनार सभी के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

Categories: