दिनांक 16 अप्रैल 2026 को एस.एस.एल.एन.टी. महिला महाविद्यालय मे प्राचार्या डा. शर्मिला रानी के निर्देशन मे राजनीतिक विज्ञान विभाग द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्या डा. शर्मिला रानी ने अपने संबोधन में डॉ. अम्बेडकर के जीवन, उनके संघर्षों तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर केवल एक महान विधिवेत्ता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के सशक्त पक्षधर थे।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा कविता-पाठ,भाषण एवं नृत्य-संगीत का आयोजन किया गया, तत्पश्चात् छात्राओं ने उनके जीवन पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया।
वक्ताओं ने शिक्षा, समानता और सामाजिक समरसता के महत्व को रेखांकित करते हुए उनके विचारों को वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम के अंत मे डा. प्रियामधुलिका एक्का ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम मे प्रोफेसर इंचार्ज बिमल मिंज सर, राजनीतिक विज्ञान की विभागाध्यक्ष डा.सुमिता तिवारी, सभी शिक्षिकाएँ एवं छात्राएँ उपस्थित थे।
