एस.एस.एल.एन.टी. महिला महाविद्यालय, धनबाद में दिनांक 13 अप्रैल 2026 (सोमवार) को प्रातः 11:30 बजे लक्ष्मीनारायण सभागार में “मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी द्वारा स्वागत एवं परिचय सत्र के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य वक्तव्य (Keynote Speech) डॉ. आर. एस. यादव (पूर्व अध्यक्ष, मनोविज्ञान विभाग, बीबीएमकेयू, धनबाद) द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं एवं उसकी महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
तत्पश्चात् विषय विशेषज्ञ व्याख्यान डॉ. शिल्पी कुमारी (सहायक प्राध्यापिका, मनोचिकित्सा विभाग, एसएनएमएमसीएच, धनबाद) द्वारा प्रस्तुत किया गया।
उन्होंने अवसाद, तनाव प्रबंधन एवं आत्महत्या की रोकथाम के उपायों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम का आयोजन मनोविज्ञान विभाग की डा. सुजाता सिंह ने किया। मंच का संचालन केमिस्ट्री विभाग की डा.वैशाली सेनगुप्ता ने किया ।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आकांक्षा शर्मा, संगीत विभाग, द्वारा प्रस्तुत किया गया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर इंचार्ज बिमल मिंज सर सभी शिक्षिकाओं एवं छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।
