दिनांक 31.01.26 को श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय में रसायनशास्त्र विभाग की आदरणीय डेमोंस्ट्रेटर कावेरी मित्रा के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें प्राचार्या डा. शर्मिला रानी , सभी शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात प्राचार्या महोदया ने प्रोफेसर के शैक्षणिक जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रोफेसर ने अपने कार्यकाल में न केवल विद्यार्थियों को ज्ञान प्रदान किया, बल्कि उन्हें अनुशासन, नैतिकता और जीवन मूल्यों की भी शिक्षा दी।
सभी शिक्षिकाओं और शिक्षकेत्तर कर्माचारियों ने मैडम के साथ बिताए गए यादगार पलों को भावुकता के साथ साझा किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने प्रिय शिक्षक के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। कॉलेज की ओर से कावेरी मैडम को स्मृति-चिह्न और उपहार भेंट किए गए।
अपने उद्बोधन में कावेरी मैडम ने सभी का आभार व्यक्त किया और कॉलेज से जुड़ी यादों को साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मंच संचालन प्रोफेसर बिमल मिंज सर और हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डा. सुनिता हेम्ब्रम ने किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह विदाई समारोह अत्यंत भावनात्मक, प्रेरणादायक और स्मरणीय रहा।
