श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस !

श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे कॉलेज परिसर में ध्वजारोहण के साथ प्रारम्भ हुआ।

महाविद्यालय की प्राचार्या महोदया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी उपस्थित शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गाया। इसके पश्चात प्राचार्या महोदया ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान के महत्व, लोकतंत्र की शक्ति और छात्राओं से अधिकार के साथ साथ कर्तव्य को निभाने की बात की।

उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण, कविता पाठ तथा नृत्य प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों ने सभी के मन में देशप्रेम और गर्व की भावना भर दी।

कुछ विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।मंच संचालन स्वीटी ने किया। समारोह का समापन मिठाई वितरण के साथ हुआ।कार्यक्रम में प्रफेसर इंचार्ज बिमल मिंज सर और सभी शिक्षिकाएँ और छात्राएँ उपस्थित थी।

Categories: