श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने एथलीट प्रतियोगिता में बढ़ाया मान !

श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने एथलीट प्रतियोगिता मे शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का मान बढ़ाया है। प्रतिभाशाली छात्राओं ने 8/12/25 को प्रसन्न कुमार राय स्मारक महाविद्यालय में आयोजित छठवें इंटर कॉलेज एथलेटिक्स मीट 2025 के पहले दिन कई प्रतियोगिताओं में भागीदारी की ।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुमारी श्वेता प्रथम समसत्र (हिंदी विभाग) से 200 मीटर हिट्स में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी विभाग की पपिया कुमारी ने लॉन्ग जंप में द्वितीय और पूजा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 4×100 मीटर रिले रेस में पापिया, कुमारी श्वेता, नीलू ने द्वितीय स्थान हासिल किया.

Categories: