श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय, धनबाद में ‘सशक्त नारी, सुरक्षित कल’ आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम !

श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय,घनबाद द्वारा POSH ACT, 2013 के अंतर्गत जिला परिषद समाज कल्याण विभाग की ओर से लड़कियों के लिए ‘सशक्त नारी, सुरक्षित कल’, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफेसर इंचार्ज विमल मिंज ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य युवा लड़कियों को आवश्यक आत्मरक्षा कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करना है ताकि वे किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना कर सकें।

आत्मरक्षा केवल शारीरिक कौशल नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती का भी प्रतीक है। वर्तमान परिवेश में, बालिकाओं को खतरों के प्रति जागरूक करने और उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए तैयार करने की तत्काल आवश्यकता है। मुख्य अतिथि फौजदारी वकील और सलाहकार वरिष्ठ अधिवक्ता लोप्पा मुद्रा ने लड़कियों को महिलाओं के लिए कानूनों और कानूनी परामर्श के बारे में बताया।

साथ ही जिला कल्याण विभाग से श्रीमती कामिनी कुमारी और DM पब्लिक स्कूल, पुटकी से योग और कराटे की विशेषज्ञ सरिता देवी ने छात्राओ को अलग-अलग आत्मरक्षा की तकनीक के बारे में प्रशिक्षण दी। यह प्रशिक्षण उन्हें संभावित खतरों की पहचान करने और उनका मुकाबला करने में सक्षम बनाता है।

यह प्रोग्राम डॉ. शोभा सरिता के निर्देशन में डॉ. प्रीति कुमारी और प्रो. मनमीत कौर ने आयोजित किया। मौके पर सभी विभागों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Categories: