श्री श्री लक्ष्मी नारायण महिला महाविद्यालय में प्राचार्या के मार्गदर्शन मे बी.एड. सत्र 2025–2027 के नए छात्राओं के लिए परिचय सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बी.एड. विभाग की विभागाध्यक्ष सुजाता मिश्रा ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय के अनुशासन, नियम–व्यवस्था तथा बी.एड. पाठ्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उन्होंने नए सत्र में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें शिक्षण पेशे की जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।
प्रोफेसर इंचार्ज बिमल मिंज सर ने छात्राओं को शिक्षक के गुणों के बारे में विस्तार से बताया और विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर विभाग की सभी शिक्षिकाएँ प्रतिमा मिश्रा, कल्याणी कुमारी, नूतन कुमारी, विनोती त्रिवेदी, जोशी पूनम किंडो, शिल्पी तथा छात्राएँ उपस्थित थीं। मंच संचालन अनुशिखा अनु ने किया।
कार्यक्रम का संचालन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।


