झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कॉलेज में झांकी प्रतियोगिता का आयोजन, रसायन शास्त्र विभाग रहा प्रथम !

झारखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के पत्रांक सं- RUSA/Misc.-5/2022/HTESD-518 दिनांक: 30/10/2025 के अनुसार महाविद्यालय में 13 नवंबर 2025 को प्राचार्या डॉ शर्मिला रानी की अध्यक्षता में “झांकी” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें सभी विभागों ने सहभागिता की। जिसमें रसायन शास्त्र विभाग को प्रथम, अर्थशास्त्र विभाग और इतिहास विभाग को द्वितीय एवं बी.एड विभाग को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं का बहुमूल्य योगदान रहा।

Categories: