झारखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के पत्रांक सं- RUSA/Misc.-5/2022/HTESD-518 दिनांक: 30/10/2025 के अनुसार महाविद्यालय में 12 नवंबर 2025 को निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल उन्नीस छात्राओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर इंचार्ज विमल मिज की अध्यक्षता में सांस्कृतिक समिति के सदस्य डॉ धीरज कुमार मिश्रा और डॉ वैशाली सेन गुप्ता ने किया।
