श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय में डॉ. आरती महतो ने “विचार से कार्यान्वयन तक अनुसंधान की भूमिका” विषय पर दिया प्रेरणादायक सेमिनार !

श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय धनबाद में एक सेमिनार का आयोजन डॉ. आरती महतो, संस्थापक एवं निदेशक, औद्योगिक एवं शैक्षणिक अनुसंधान संस्थान, रांची द्वारा किया गया। विषय था “विचार से कार्यान्वयन तक अनुसंधान की भूमिका को समझना”।

जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने सहभागिता की। डॉ. आरती महतो, ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसंधान (Research) विचार को कार्यान्वयन तक पहुँचाने में एक अनिवार्य सेतु का काम करता है।

यह एक विचार को मात्र एक अमूर्त अवधारणा (abstract concept) से एक व्यावहारिक, सत्यापित (verified) और सफल समाधान में बदलता है। समस्या की पहचान, बाज़ार/क्षेत्र विश्लेषण, अवधारणा सत्यापन आदि शोध से जुड़े हुए कई पहलूओ पर अपने विचारों को रखा।

छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान भी उन्होंने किया। मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का आयोजन रसायन शास्त्र शास्त्र विभाग की शिक्षिका डॉक्टर वैशाली सेन गुप्ता ने किया।

Categories: