एनएसएस इकाई द्वारा श्री श्री लक्ष्मी नारायण महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया !

एन.एस.एस. इकाई-I, के द्वारा श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय , धनबाद द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाने हेतु- राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ समारोह का आयोजन, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं के द्वारा नृत्य के माध्यम से भी राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया गया।

निबंध प्रतियोगिता मे गरिमा श्रीवास्तव,अंकिता बिस्वास,अनुशिखा अनु, रुम्पा कुमाले, अंजुआन खातून,अनिता कुआनानी, कोमल कुमार, अंशू कुमानी, अंजलि कुमारी, प्रज्ञा पुसाद, राबिया खातून एवं भाषण प्रतियोगिता मे गरिमा श्रीवास्तव, अनुशिखा अनु, राबिया खातून, प्रज्ञा पुसाद ने अपनी बातों को रखा।

मौके पर सभी विभाग के विभागाध्यक्ष , शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, स्वयंसेवकों , एवं छात्राओं की उपस्थिति सराहनीय रही । मंच संचालन एन.एस.एस. इकाई-1 कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मोनालिसा साहा द्वारा किया गया।

Categories: