श्री श्री लक्ष्मी नारायण महिला महाविद्यालय में डा. भूपेन हजारिका जन्मशती व दुर्गोत्सव सह गरबा कार्यक्रम सम्पन्न !

श्री श्री लक्ष्मी नारायण महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डा. शर्मिला रानी के नेतृत्व में हर्षोल्लास से डा.भूपेन हजारिका की जन्मशती तथा दुर्गोत्सव सह गरबा नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।

प्राचार्या डा. शर्मिला रानी ने कहा कि दुर्गोत्सव केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों का प्रतीक है।

प्राचार्य ने सभी छात्रों से कहा कि वे इस पर्व को न केवल उत्साह से मनाएँ, बल्कि इसके पीछे छिपे सद्भाव, शक्ति, और सच्चाई के संदेश को भी अपने जीवन में अपनाएँ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. देवयानी विश्वास पूर्व डी.एस.डब्लू एवं महाविद्यालय की पूर्ववर्ती छात्रा नें नवरात्र के महत्व को बताया। कार्यक्रम में छात्राओं ने कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए एवं डा.भूपेन हजारिका की जीवनी पर अपने विचार व्यक्त किये।

मंच संचालन ऋषि रंजना और स्वीटी ने किया। कार्यक्रम के अंत मे महाविद्यालय के 2024 के यूवा महोत्सव के विजेताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे महाविद्यालय के प्रोफेसर इंचार्ज बिमल मिंज, सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्राएँ उपस्थित थी।

Categories: